कांकेरछत्तीसगढ़

कांकेर में अंधविश्वास के नाम पर 5 लाख की ठगी, महाराष्ट्र के 6 आरोपी गिरफ्तार

कांकेर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के कांकेर में 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने घर में गड़े सोना निकालने के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 17 मई की बताई जा रही है. एक अज्ञात व्यक्ति साधु के भेष में पहुंचकर परिवार की बीमारी दूर करने की बात कही. आरोपी ने बताया कि घर में सोना गड़ा हुआ है, जिसे निकालने के बाद यह बीमारी ठीक हो जाएगी।
आरोपियों ने सोना निकालने लाए भस्म दवा खरीदने के नाम पर दो बार में लगभग 5 लाख रुपये मांग लिए. जब आगे रकम की मांग की तो परिवार को शक हुआ. जब उन्होंने घर मे गड्ढे में लाल कपड़ा बंधे लोटे की जांच की तो उसमें 21 सोना के कलर की मूर्तियां मिली, जिसे साफ करने पर सभी मूर्तियां पीतल की निकली. ठगी का शिकार होने पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू की गई. जांच के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की अपील – किसी के बहकावे में न आएं
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 4,96,000 रुपए नगद एवं एक पिकअप वाहन बरामद किया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. साथ ही लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास और झूठे चमत्कारों के नाम पर किसी के बहकावे में न आएं. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे ठगों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

गिरफ्तार आरोपी

  • भोला गवते पिता पिसाराम गवते उम्र 40 वर्ष निवासी नांदीखेड़ा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
  • मुकेश सोनेश्वर पिता पिसाराम सोनेश्वर उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नं.1, परसोडी वकील जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
  • शिवागिरी पिता सुरेश गिरी उम्र 28 वर्ष निवासी गोसाई मोहल्ला वार्ड नं. 04 नवेगांव जिला गढ़चिरौली (महाराष्ट्र)
  • लिलाधर शिवाजी वाघमारे उर्फ निलेश पिता शिवाजी वाघमारे, उम्र – 35 वर्ष, निवासी शंकरपट मोहपा, जिला नागपुर
  • परमेश्वर एकनाथ उर्फ देवा पिता पिसाराम एकनाथ उम्र 37 वर्ष निवासी सेलू थाना कणमेष्वर जिला नागपुर (महाराष्ट्र)
  • दिनेश सोनेश्वर पिता ईष्वर सोनेश्वर उम्र 30 वर्ष निवासी देशमुख खैरी थाना मोहपा जिला नागपुर (महाराष्ट्र)

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts