Blog

2 महीने से वेतन नहीं, SECL प्रोजेक्ट में ठेका श्रमिकों का हंगामा

कोरबा (विश्व परिवार)। एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट के SILO और CHP निर्माण कार्य में लगे बंसल इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के करीब 150 ठेका श्रमिकों ने वेतन भुगतान न होने के विरोध में गुरुवार को श्रमिक चौक पर प्रदर्शन किया. श्रमिकों के काम पर नहीं जाने से परियोजना का काम पूरी तरह से ठप है।
श्रमिकों का कहना है कि करीब दो माह पहले उन्होंने CGM कार्यालय का घेराव किया था. उस समय SECL के एरिया पर्सनल मैनेजर, बंसल कंपनी प्रबंधन और श्रमिकों के बीच समझौता हुआ था कि हर महीने 7 से 10 तारीख के बीच अनिवार्य रूप से वेतन दिया जाएगा, लेकिन इस माह भी कंपनी ने वादाखिलाफी की।
श्रमिकों ने बताया कि 10 तारीख को जब उन्होंने प्रबंधन से बात की तो सोमवार से बुधवार तक भुगतान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक पैसा नहीं आया. दोबारा पूछने पर अधिकारियों ने कहा “जब पेमेंट आएगा तब काम पर आना।” इस जवाब से श्रमिकों का आक्रोश और भड़क गया, जिसके बाद श्रमिक चौक पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts