छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में 23 SAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले

रायपुर (विश्व परिवार)। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 23 अधिकारियों का तबादला किया है. गत 29 सितंबर 2026 को जारी आदेश में संशोधन करते हुए इन अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है. इस संबंध में दो पृथक सूची जारी हुई है।
सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने 16 अक्टूबर 2026 को जारी आदेशों में राज्य प्रशासनिक सेवा के दो दर्जन के करीब अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है. इसमें प्रवर, वरिष्ठ और कनिष्ठ श्रेणी के अधिकारी शामिल हैं।
18 अधिकारियों को नई पदस्थापना
शुक्रवार को जारी आदेश के मुताबिक शिम्मी नाहिद को रायपुर अपर कलेक्टर, वीरेंद्र लकड़ा जांजगीर-चांपा, योगिता देवांगन राजनांदगांव, चंद्रिका प्रसाद बघेल बस्तर, राजकुमार तंबोली जांजगीर-चांपा और प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा अपर कलेक्टर पदस्थ किया गया।
इसी तरह शिव कुमार गुप्ता को सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया, अरूण कुमार खलखो डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा, गिरीश कुमार रामटेके सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, नवा रायपुर, अनुराग राणा संयुक्त कलेक्टर नारायणपुर, राहुल कुमार रजक वरिष्ठ श्रेणी कार्यालय कलेक्टर दुर्ग, संगीता अग्रवाल संयुक्त संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर, मोनिका जय नशीने उपसचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल, हेमलता डहरिया उपायुक्त आयुक्त कार्यालय भू-अभिलेख नवा रायपुर, ओम विकास टंडन डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा, गीता ठाकुर प्राचार्य, राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण शाला बिलासपुर, सृष्टि चंद्राकर डिप्टी कलेक्टर दुर्ग और ऋचा सिंह डिप्टी कलेक्टर जांजगीर-चांपा पदस्थ किया गया।

5 अफसरों के पृथक प्रशासनिक स्थांनतरण आदेश

  1. दशरथ सिंह राजपूत – आयुक्त, नगर पालिक निगम, भिलाई चरौदा, जिला दुर्ग से अपर कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़।
  2. भागवत प्रसाद जायसवाल – उप सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से अपर कलेक्टर, उत्तर बस्तर कांकेर।
  3. प्रफुल्ल कुमार रजक – डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से डिप्टी कलेक्टर, मुंगेली।
  4. दिलीप कुमार उइके – डिप्टी कलेक्टर (परि.), बीजापुर से डिप्टी कलेक्टर (परि.), कोंडागांव।
  5. मृणमयी शुक्ला – डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), उत्तर बस्तर कांकेर से डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षाधीन), मुंगेली।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts