छत्तीसगढ़सूरजपुर

90 साल की बुजुर्ग महिला पहुंची जनपद कार्यालय, परिजनों पर मारपीट और गर्म पानी डालने का आरोप

सूरजपुर (विश्व परिवार)। बुढ़ापे में जिस महिला को सहारा मिलना था, उसे ही परिजन प्रताड़ित कर रहे हैं. सूरजपुर जिले में गणेशपुर गांव में 90 साल की बुजुर्ग महिला किसी तरह जनपद कार्यालय पहुंची और परिजनों की प्रड़ातना से बचाने की गुहार लगाई. अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बुजुर्ग महिला को अस्पताल भिजवाया।
परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप
बुजुर्ग महिला ने अपने परिजनों पर कथित तौर पर मारपीट करने और गर्म पानी डालने का आरोप लगाया है. इससे उनकी पीठ बुरी तरह से झुलस गई. वहीं आंख के ऊपर चोट लगने से खून बह रहा था. मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
अधिकारियों ने TI से की कार्रवाई की मांग
अधिकारियों ने मामले की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की है. इस बीच बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब देखना होगा कि पुलिस मामले में कब तक जांच शुरू करती है। हालांकि परिजनों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts