Home मध्य प्रदेश आचार्य श्री के 57वे दीक्षा दिवस पर की महाआरती

आचार्य श्री के 57वे दीक्षा दिवस पर की महाआरती

28
0
  • आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का दीक्षा दिवस मनाया
  • अशोक नगर पर आचार्य श्री की हमेशा कृपा वनी रहीं

अशोक नगर(विश्व परिवार) | जैन दर्शन के प्रमुख संत परम पूज्य संत शिरोमणि जैनाचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 57वें दीक्षा दिवस पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी के तत्वावधान में श्री विद्यासागर पाठशाला के नन्हे मुन्ने बच्चे के साथ ही समय जनों ने आचार्य श्री की पूजन आरती के साथ सत्तावनवां दीक्षा दिवस भक्ति भाव पूर्वक मनाया |

आचार्य श्री ने युवाओं को राष्ट्रनिर्माण में योगदान की प्रेरणा दी-विजय धुर्रा
इसके पहले आज प्रातः काल सुभाष गंज मन्दिर में जैन समाज के मंत्री शैलेन्द्र श्रागर मंगल गान के साथ ही भगवान जिनेन्द्र देव के कलशाभिषेक के साथ ही जगत कल्याण की कामना के लिए शान्ति धारा की गई इसके बाद जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल उपाध्यक्ष राजेंद्र अमन कोषाध्यक्ष सुनील अखाई मंत्री शैलेन्द्र श्रागर मंत्री विजय धुर्रा ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया |

अशोक नगर जैन समाज पर आचार्य श्री की कृपा हमेशा वनी रहीं –विजय धुर्रा
इसके बाद जैन समाज के मंत्री विजय धुर्रा ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आचार्य भगवंत ने आधी शताब्दी से अधिक देश भर में पैदल विहार कर अहिंसा सत्य धर्म का प्रचार प्रसार करते हुए राष्ट्र की उन्नति के लिए युवाओं को जागृत करते हुए ना केवल राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया वल्कि युवाओं को धर्म से जोड़ते हुए जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान कर दो हजार वर्ष के इतिहास में सबसे बड़ा बालयति संघ वनाया इसमें एक सौ वीस से अधिक वाल ब्रह्मचारी भाइयों को दिगम्बरी दीक्षा देकर उनका मोक्षमार्ग प्रस्त किया इसके साथ ही एक सौ साठ से अधिक आर्यिका दीक्षा प्रदान कर एक इतिहास रचा पाठशाला के साथ हस्तकरघा का हो रहा है संचालन–राकेश कासंल |
इस दौरान जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल ने कहा कि आचार्य श्री के आखिरी वार डोंगरगढ़ के निकट तिल्दा में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ उनकी प्रेरणा से अशोक नगर के सभी मन्दिरो पाठशालाओं का कुशल संचालन हमारे नगर की बेटियां कर रही है जैन समाज के मंत्री शैलेन्द्र श्रागर ने कहा कि आचार्य श्री की प्रेरणा से हमारे नगर में गौशाला के साथ ही हस्तकरघा चल रहा है जिसने संकड़ों लोगों को रोजगार प्रदान किया है |

आचार्य श्री की 57दीपो से उतारीं आरती

इस दौरान सर्वोदय श्री विद्यासागर पाठशाला के वच्चो दारा आचार्यश्री की 57दीपो से आरती उतारी गई इस दौरान पाठशाला की ओर से सुधा दीदी ने कहा कि आचार्य श्री इस सदी के महान संत थे उन्होंने सभी क्षेत्रों में समाज को प्रेरणा देकर आगे बढ़ाया इसके साथ ही साक्षी दीदी ने कहा कि हम सब आज उन्हीं की प्रेरणा पा संस्कारो की बगिया को संभालने में लगे हैं इसके पहले श्री सर्वोदय विद्यासागर पाठशाला की वहनों दारा आचार्य श्री की भव्य पूजन की गई इस दौरान वच्चो को मिष्ठान वितरण श्री अशोक वरोदिया दारा किया गया सभा का संचालन शैलेन्द्र श्रागर ने किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here