Home आरंग सामाजिक संगठनों ने किया पौधारोपण, दिया हरियाली का संदेश

सामाजिक संगठनों ने किया पौधारोपण, दिया हरियाली का संदेश

39
0

आरंग(विश्व परिवार)। रविवार को नगर के सामाजिक संगठन पीपला वेलफेयर फाउंडेशन और रानी पद्मावती महिला संगठन ने मिलकर कलई रोड मंडी से संलग्न स्थित मैदान में पीपल और बरगद लगाकर हरियाली का संदेश दिया। वहीं फाउंडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल ने बताया पीपला फाउंडेशन के सदस्यगण लगातार नगर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में तन मन धन लगाकर कार्य कर रहे हैं। सोसल मीडिया के माध्यम से भी पौधरोपण व उनकी संरक्षण के लिए अपील कर रहे हैं। ज्ञात हो कि गत दिवस भी यह संगठन भाजपा मंडल परिवार के साथ मिलकर नगर में 700 पौधे रोपित किए हैं। जिसकी लगातार देखरेख कर रहे। वहीं पौधरोपण में प्रमुख रूप से कोमल लाखोटी, महेन्द्र पटेल, अभिमन्यु ने साहू, संजय मेश्राम, रमेश देवांगन,यादेश देवांगन, पद्मावती महिला संगठन से पुष्पांजलि मोहंती ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here