Home BUSINESS सोने के दाम जबरदस्त बढ़ोतरी,जानें आज क्या है कीमत…

सोने के दाम जबरदस्त बढ़ोतरी,जानें आज क्या है कीमत…

25
0

GOLD RATE TODAY : (विश्व परिवार)। सोने के दाम ने गुरुवार को नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। सोना अब तक के सर्वाधिक 78,150 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अगस्त में जहां सोने का भाव 69,500 रुपए था, उसमें एक महीने में ही 5 हजार रुपए की वृद्धि हुई है। जिले के सराफा कारोबारियों का अनुमान है कि दीपावली तक सोना और निखरकर 84 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध ने सोने के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। इधर, चांदी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। दीपावली के ठीक पहले सोने के दाम की छलांग का असर बाजार पर पड़ सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए सराफा कारोबारियों ने विभिन्न ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा मेकिंग चार्जेस में छूट जैसी सुविधा देकर भी दाम को बैलेंस करने की योजना पर कारोबारी काम कर रहे हैं।
दीपावली में 84 हजार पहुंचने की संभावना
महीनेभर में ही सोने के भाव में 5 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दीपावली में सोने का भाव 84 हजार रुपए तक पहुंचने की संभावना दिख रही है। सोना में निवेश करने वालों को लाभ हुआ है। त्योहारी सीजन में डिमांड बढ़ेगी। इसकी तैयारी हो रही है। बाजार में अभी और उछाल आने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
यह भी तथ्य जानना जरूरी
पुरानी पीढ़ी भले ही जानती हो, लेकिन नई पीढ़ी को जानना जरूरी है कि साल 2001 में सोने के दाम अक्टूबर में 4300 रुपए प्रति तोला थे। यानी 23 साल में सोने का मूल्या 16 गुना बढ़ गया। साल 1996 में सोने का मूल्य 5,160 रुपए था, लेकिन इसमें गिरावट के बाद यह दाम लगातार कम होते रहे। उसके बाद आज तक गोल्ड के दाम में कभी भी भारी गिरावट का दौर नहीं दिखाई दिया।
सराफा कारोबारी से प्राप्त आंकड़े
अभी 78,150
2023 58,600
2022 52,950
2021 50,045
2020 48,651
2019 35,220
2018 31,438
2017 29,667
2016 28,623
2015 26,343
2014 28,006
2013 29,600
2012 – 31,050
2011 – 26400

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here