मनोरंजन

मौसम को भी मात दे रहा बॉर्डर 2 का जोश, सिनेमाघरों में बंपर भीड़, सुबह 11 बजे तक कितने पीटे नोट

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो दिन आ गया, जब सिनेमाघरों में ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हो गई. सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ स्टारर ये फिल्म 1997 की आइकॉनिक सुपरहिट ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसने रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोर ली थी. निर्देशक अनुराग सिंह की इस फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सीमाओं पर तैनात भारतीय सैनिकों की बहादुरी, जज्बे और बलिदान की कहानी दिखाई गई है. 70 एमएम फॉर्मेट में रिलीज हुई यह फिल्म भव्य स्केल और देशभक्ति की भावना से भरपूर बताई जा रही है.
रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. टिकट बिक्री की रफ्तार लगभग 50 टिकट प्रति मिनट रही, जिससे इसने पहले के बॉक्स ऑफिस चैंपियन ‘धुरंधर’ के एडवांस बुकिंग रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया. एक्सपर्ट्स कि मानें फिल्म पहले दिन 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है, जबकि एक्सटेंडेड वीकेंड में इसकी कमाई 125 करोड़ रुपये के पार जा सकती है.
बॉर्डर 2 ने सुबह 11 बजे तक मेकर्स ने कितने पीटे नोट?
बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और सुबह 11 बजे तक के इसकी कमाए के आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक बॉर्डर 2 ने सुबह 11 बजे तक सभी भाषाओं में 2.35 करोड़ की कमाई की है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं रात 10.30 बजे के बाद ही सही नंबर्स पता चल पाएंगे कि बॉर्डर 2 ने पहले दिन कितने करोड़ कमाए हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts