रायगढ़ (विश्व परिवार)। त्योहारी खुशियों के बीच जीके इलेक्ट्रिक की ग्राहक संतोषी यादव के लिए इस बार की खरीदारी यादगार बन गई। रायगढ़ स्थित जीके इलेक्ट्रिक की अधिकृत डीलरशिप अमर ईवी से इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने वाली संतोषी यादव ने कंपनी की नवरात्रि स्क्रैच एंड विन योजना के तहत होंडा एक्टिवा जीती है।
जीके इलेक्ट्रिक ने नवरात्रि के अवसर पर अपने ग्राहकों के लिए यह विशेष योजना शुरू की थी, जिसे ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए अब दीपावली तक बढ़ा दिया गया है। इस योजना के तहत कंपनी के सभी डीलरशिप पर वाहन खरीदने वाले प्रत्येक ग्राहक को निश्चित उपहार दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर सहित कई आकर्षक इनाम जीतने का मौका भी मिल रहा है।
रायगढ़ की संतोषी यादव को मिली होंडा एक्टिवा इसी योजना का एक खास आकर्षण है। अलग-अलग डीलरशिप पर ग्राहकों को मिल रहे इनामों से इस अभियान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
जीके इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पुनीत परवानी ने कहा,
“हमारे लिए यह अभियान केवल वाहन की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि उन ग्राहकों के विश्वास और जुड़ाव का उत्सव है, जिन्होंने जीके इलेक्ट्रिक को इस मुकाम तक पहुंचाया है। बहुत कम समय में 6,000 वाहनों के आंकड़े की ओर बढ़ना हमारे लिए गर्व की बात है। नवरात्रि से दीपावली तक चलने वाली यह योजना ग्राहकों के प्रति हमारा आभार व्यक्त करने का एक छोटा-सा प्रयास है। हम चाहते हैं कि इस त्योहारी सीजन में जीके इलेक्ट्रिक से जुड़ने वाला हर ग्राहक कुछ खास लेकर जाए।”







