छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में साधुओं पर तंत्र-मंत्र का शक, ग्रामीणों ने की पिटाई, अफरा-तफरी के बाद मौके से फरार

सूरजपुर (विश्व परिवार)। आमतौर पर साधु-संतों को लोग श्रद्धा की नजर से देखते हैं, लेकिन जब उनके व्यवहार पर सवाल उठने लगें तो आस्था जल्दी ही गुस्से में बदल जाती है। ऐसा ही मामला सूरजपुर जिले के देवनगर गांव में सामने आया, जहां दूसरे राज्य से आए दो साधुओं को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार दोनों साधु गांव में एक व्यक्ति का हाथ देखकर भविष्य बता रहे थे। इसी दौरान वह व्यक्ति अचानक बेहोश हो गया। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
ग्रामीणों को साधुओं पर तंत्र-मंत्र करने का संदेह हुआ, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित लोगों ने दोनों साधुओं की पिटाई शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक गांव में हंगामे की स्थिति बनी रही।
कुछ समय बाद मामला शांत हुआ और ग्रामीणों ने दोनों साधुओं को छोड़ दिया। मौका मिलते ही दोनों साधु अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं लोग ऐसे मामलों को लेकर सतर्क रहने की बात कह रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts