- मुख्य आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड में होगा
रायपुर (विश्व परिवार)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा गणतंत्र दिवस का आयोजन किया गया है। इस अवसर ध्वजारोहण के साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मैग्रेटो माल में सुबह 11 बजे देश भक्ति गीतों का आयोजन किया गया है। इसी तरह विवेकानंद विद्यापीठ कोटा एवं अन्य निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ ही नि:शुल्क ब्लड शूगर के मरीजों के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। 26 जनवरी को मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया है। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में ध्वजारोहण छग के राज्यपाल रामेन डेका द्वारा किया जाएगा। उक्त अवसर मुख्य सचिव छग शासन डीजीपी छग सहित गणमान्य नागरिकों के साथ ही राजधानी का जनसमूह बड़ी संख्या में उपस्थित होगा। पुलिस परेड ग्राउंड में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर आधारित नृत्य एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा पुलिस परेड के साथ ही एनसीसी के कैडेट्स भी शामिल होंगे।
कार्यक्रम में राज्य शासन के हेलिकाप्टर द्वारा मुख्य समारोह स्थल पर पुष्प वर्षा की जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर में करेंगे ध्वजारोहण एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर में ध्वजारोहण करेंगे।





