रायपुर (विश्व परिवार)। शासन द्वारा चलाया जा रहे सेवा महाकुंभ कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22.09.2026 को रायपुर के रेडक्रस हाँल मे कलेक्टर गौरव सिंह जी ने गोधा ( जैन ) परिवार रायपुर के द्वारा अपनी आदरणीया माँ श्रीमती देऊ बाई जी के निधन उपरांत उनकी इच्छानुसार नेत्रदान के लिए परिवार को इस उल्लेखनीय दान के लिए सम्मानित किया । नेत्रदान के अलावा परिवार जनों द्वारा सामाज सेवा के कार्य के अंतर्गत 14 यूनिट ब्लड दिया,पूरे 11 दिन मानव सेवा, जीवदया के कार्य गोशाला मे गोग्रास, कुष्ठ रोगि, बुजुर्ग निराश्रीत, को भोजन एवं फल वितरण, मुक बधीर बच्चों , मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को कॉपी, पेन एवं फल वितरण, पक्षयों को दाना , जरूरत मंद लोगों को चश्मा, श्रवण मशीन, जरूरतमंद मरीजों को डायलिसस, जयपुर पेर, मानसिक रूप से डीसेबल लोगों को भोजन एवं फल वितरण, पेड़ लगाना, पुराने कपड़े, खिलौने इत्यादि के दान के कार्य को रायपुर कलेक्टर महोदय सराहा एवं गोधा परिवार की प्रशंसा की । सामाजिक एवं धार्मिक सेवा कार्य में अग्रणी गोधा परिवार के 2 लोगों ने देहदान एवं 8 लोगो नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भरने की भी जानकरी दी । साथ ही परिवारजनों द्वारा जैन धर्म के महापर्व पर्युषण पर्व की आराधना को ध्यान मे रखते हुए किसी प्रकार का सामाजिक उठावना एवं तेरहवीं कार्यक्रम नहीं करने का निर्णय लेकर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है ।







