छत्तीसगढ़रायपुर

सिपेट, रायपुर में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बी.सी.सी.एल.) धनबाद सी. एस. आर. योजना के तहत् प्रायोजित कौशल प्रशिक्षण का समापन

रायपुर (विश्व परिवार)। केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), रायपुर में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) धनबाद द्वारा प्रायोजित छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश राज्य से एसईसीएल खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में सिपेट, रायपुर में 04 माह का मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसका समापन समारोह दिनांक 28.01.2026 को वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सुश्री निलंजना चक्रवर्ती, वरिष्ठ प्रबंधक, शमरेज अली, सहायक प्रबंधक भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बी.सी.सी.एल.) धनबाद एवं डॉ. आलोक साहू, प्रधान निदेशक एवं प्रमुख सिपेट, रायपुर के आतिथ्य में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री नीतेश कुमार जैन, अधिकारी (का. एवं प्रशा.) द्वारा सर्वप्रथम उपस्थित अतिथि का स्वागत करते हुए सिपेट में संचालित होने वाली शैक्षणिक, कौशल विकास एवं तकनीकी सेवाओं से संबंधित गतिविधियों से अवगत कराया गया तथा बताया गया कि किस प्रकार सिपेट ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), धनबाद के साथ मिलकर झारखंड राज्य के खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर प्रदान कर
रहे है, जिससे झारखंड राज्य के खनन प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवक-युवतियों ने 04 माह का कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान कर देश के विभिन्न उद्योगों में नौकरी कर अपना कैरियर संवारने के अवसर प्राप्त हुए हैं साथ ही यह अनुरोध किया गया कि सिपेट में भविष्य में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षणार्थी अधिक से अधिक संख्या में अपने आस – पास के युवा साथियों को जागरूक कर उनके उज्जवल भविष्य निर्माण में सहयोग करें। तत्पश्चात् उद्बोधन की श्रृंखला में सर्वप्रथम डॉ. आलोक साहू, प्रधान निदेशक एवं प्रमुख द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाईयां प्रेषित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की तथा BCCL के खनन प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं के लिए BCCL द्वारा लगातार चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं तथा वित्तीय सहयोग के लिए आभार प्रकट किया तथा भविष्य में इसी भी प्रकार के सहयोग की प्राप्ति के लिए विश्वास जताया । तत्पश्चात् सुश्री निलंजना चक्रवर्ती, वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने पर बधाईयां प्रेषित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की साथ ही भारत के विकास एवं औद्योगिक तरक्की में कौशल विकास का कितना महत्वपूर्ण योगदान है तथा प्रशिक्षणार्थियों को उनकी सफलता एवं नियोजन पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। तत्पश्चात् उद्बोधन की श्रृंखला में श्री शमरेज अली, सहायक प्रबंधक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई तथा प्रशिक्षणार्थियों से अपने रोजगार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), सिपेट एवं अपने परिवार का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया। समारोह के अंत में अतिथियों के कर कमलों से प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ- साथ मेसर्स याजाकी इंडिया प्राईवेट, पुणे, महाराष्ट्र में नियोजन के प्रस्ताव पत्र प्रदान किये गये।
अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम में सिपेट, रायपुर से एन. रविंद्र रेड्डी, प्रबंधक (तकनीक) एवं नीरज सार्वा, पाठ्यक्रम प्रभारी सहित सिपेट के समस्त कार्मिकगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts