- बजट वर्ष 26-27 का पेश किया जाएगा सत्र के दौरान
- राज्यपाल के द्वारा शीघ्र अधिसूचना को मिलेगी हरी झंडी
रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ विस का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने का आसार है इसके लिए राज्यपाल द्वारा शीघ्र ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इस सत्र में कुल 18 बैठकें होंगी। इस दौरान राज्य शासन का बजट भी पेश किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार विस सचिवालय द्वारा बजट सत्र 23 फरवरी से लेकर 25 मार्च तक बुलाए जाने का प्रस्ताव शासन के माध्यम से राज्यपाल के पास भेज दिया है। जिसकी अधिसूचना आज शाम तक जारी हो जाएगी। बजट सत्र में राज्य शासन का बजट भी पेश किया जाएगा जिसमें वर्ष 26-27 का बजट पेश किया जाएगा यह पेश सवा लाख करोड़ का बनाया जा रहा है जिसमें राज्य की कई योजनाओं को मंजूरी मिलेगी।
विस की अधिसूचना जारी होने के पश्चात कई प्रश्र ध्यानाकर्षण एवं स्थगन प्रस्ताव लाए जाएंगे। विपक्ष के द्वारासरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी जिसमें गिरती कानून व्यवस्था धान खरीदी तथा खनिज माफिया रेत माफिया के विरुद्ध आवाज उठाई जाएगी। राज्य सरकारक ी ओर से अजय चंद्राकर तथा अन्य सदस्य विपक्ष को घेरेंगे वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत तथा भूपेश बघेल के कई मुद्दों को उठाएंगे। यह सत्र नई विस क्षेत्र में होगा।





