जगदलपुर रायपुर

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय नारायणपुर दौरे पर रहेंगे

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से दो दिवसीय नारायणपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में 361 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री का फोकस अबूझमाड़ सहित दूरस्थ इलाकों तक विकास पहुंचाने पर रहेगा। दौरे में वे पद्मश्री हेमचंद मांझी और पंडीराम मंडावी से संवाद करेंगे। साथ ही आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने गढ़बेंगाल घोटूल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पीडीएस दुकान का निरीक्षण करेंगे, स्कूल में बच्चों से संवाद करेंगे और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही शांत सरोवर में बोटिंग और कायाकिंग का शुभारंभ भी करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts