नवा रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक ) के प्राधिकृत अधिकारी व केबिनेट मंत्री दर्जा, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा केदार नाथ गुप्ता द्वारा मात्र 14 माह के कार्यकाल में देश के राज्य सहकारी बैंकों – महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक, राजस्थान कोआपरेटिव्ह बैंक, गुजरात स्टेट कोआपरेटिव्ह बैंक, उत्तराखंड स्टेट कोआपरेटिव्ह बैंक, अरुणाचल प्रदेश स्टेट कोआपरेटिव्ह बैंक तथा असम राज्य सहकारी बैंक का दौरा कर भारत सरकार, सहकारिता मंत्रालय के पहलो पर आधारित “सहकार से समृद्धि” का क्रियान्वयन का अध्ययन किए। साथ ही पैक्स सोसाइटियों व कोआपरेटिव्ह बैंको के माध्यम से संचालित कृषक कल्याण व हितग्राहीमूलक योजनाओं व नीतियों के बारे में जानकारी लिए। केदार नाथ गुप्ता द्वारा दिनांक 01.10.2026 को असम स्टेट कोऑपरेटिव बैंक शाखा – डिब्रूगढ़ में बैंक शाखा का विजिट कर बैंकिंग कार्यप्रणाली अंतर्गत कृषि ऋण वितरण एवं किसानों के लिए असम राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त किए ।
बैठक में केदार नाथ गुप्ता द्वारा असम स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध संचालक एवं उच्च अधिकारियों को छत्तीसगढ़ राज्य में आने का निमंत्रण दिया गया। असम में बैठक के दौरान केदार नाथ गुप्ता द्वारा छत्तीसगढ़ में किसानों की समृद्धि के लिए छतीसगढ़ शासन द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख कर जानकारी दिया गया। छ ग राज्य में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा किसानों को कृषि कार्य हेतु शुन्य प्रतिशत ब्याजदर पर कृषि ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही प्रदेश में पैक्स के माध्यम से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है।जिससे प्रदेश के किसानों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
केदार नाथ गुप्ता के असम प्रवास के दौरान असम स्टेट कोआपरेटिव्ह बैंक के प्रबंध संचालक मिलन च.दास, मन्यायु लहकर डीजीएम, कौशिक चक्रवर्ती डीजीएम, गगन ज्योति डेका डीजीएम, दीपंकर सरमा निओग डीजीएम एवं देबाजानी नाथ जीएम मौजूद रहे।







