कोरबा (विश्व परिवार)। रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुलध्रेलिंग को गैस कटर से काटकर चोरी करने के प्रकरण में कोरबा पुलिस द्वारा 05 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त मामले में पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। इस प्रकार इस प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
अपराध का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी द्वारा चैकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17.01.2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित नहर पुल में लगे लोहे के पुल रेलिंग को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया।
शिकायत पर चैकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 53/2026, धारा 303(2), 112(2), 317(2)(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
तत्पश्चात पुन: चैकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर में दिनांक 28.01.2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 19.01.2026 की दरमियानी रात रशियन हॉस्टल के पास स्थित डेंगुरनाला के ऊपर बने ब्लोहे के ब्रिज को अज्ञात चोरों द्वारा गैस कटर से काटकर चोरी कर लिया गया। शिकायत पर चैकी सीएसईबी में अपराध क्रमांक 87ध्2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इस ब्रिज को काटने में भी उन्ही आरोपियों का नाम सामने आया जिनकी पुलिस टीम पहले से ही तलाश कर रही थी। मुखबीर सूचना पर अन्य फरार आरोपियों को पकड़ा गया है। प्रकरण में पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा चूका था।
गिरफ्तार किए गए आरोपी (05)
1. रोहित कुमार पिता रामानंद भगत, उम्र 33 वर्ष, निवासी रावतभाटा बजरंग चैक के पास, थाना कोतवाली कोरबा
2. राजेश कुमार उपाध्याय पिता महेश्वर लाल उपाध्याय, उम्र 48 वर्ष, निवासी अटल आवास वार्ड क्रमांक 117, थाना कोतवाली कोरबा
3. विक्की कुमार साह पिता रंजीत साह, उम्र 24 वर्ष, निवासी रावतभाटा बजरंग चैक, थाना कोतवाली कोरबा
4. मोहम्मद असलम, पिता मोहम्मद महबूब खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी 15 ब्लॉक, कोरबा
5. मोहम्मद अब्दुल कादिर, पिता मोहम्मद राहुब खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी 15 ब्लॉक, कोरबा
6. 02 विधि से संघर्ष रथ बालक
उक्त सभी आरोपी संगठित रूप से गैस कटर का उपयोग कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए चोरी कर कबाड़ में खपाने का कार्य करते थे।
थाना बालकों में भी पाइप कटिंग का मामले मैं अपराध पंजीबद किया गया है जिसमें अपराध क्रमांक 59/26 एवं खाना कुसमुंडा में भी पाइप चोरी की घटना हई है तथा नगर निगम क्षेत्र के भी पाइप कटिंग चोरी के मामले में इन आरोपियों का नाम आया है जिसमें मोहम्मद असलम, मोहम्मद अब्दुल कादिर एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों का नाम है। इस मामले में भी इन्हें जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाएगी।





