रायपुर

रायपुर में 4 अक्टूबर को लगेगा ‘Family Carnival’, 25+ गेम्स और Grand Tambola रहेगा आकर्षण

रायपुर (विश्व परिवार)। शहरवासियों और परिवारों के लिए जेसीआई रायपुर कैपिटल, जोन-27 की ओर से “Family Carnival – The Joy Junction” और “Grand Tambola” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर, रविवार को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक Zora The Mall के द्वितीय तल स्थित Pradarshani Hall में आयोजित होगा।

Family Carnival में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के मनोरंजन के लिए 25 से अधिक गेम्स और क्रिएटिव एक्टिविटीज रखी गई हैं। आयोजन में Balloon Shooting, Dart, Archery, Sling Hockey, Fishing, Roulette, Lucky Seven, Ring Toss, Target Cricket और Spin & Win जैसे गेम्स शामिल हैं।

बच्चों के लिए Cap Designing, Piggy Bank Decoration, Keyring Making सहित कई क्रिएटिव एक्टिविटीज भी आयोजित की जाएंगी। वहीं, कार्यक्रम का खास आकर्षण Grand Tambola होगा, जिसमें प्रतिभागियों को Gold Ring, Gold Coin समेत कई आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

आयोजन स्थल पर 30 से अधिक Shopping Stalls भी लगाए जाएंगे, जहां लोग खरीदारी का आनंद ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों को मनोरंजन, खेल, खरीदारी और आपसी खुशियों से भरी शाम का अनुभव कराना है।

JCI Raipur Capital के इस आयोजन में Godriwala Presents के सहयोग से MM School एवं MM Junior School Title Sponsor हैं, जबकि Navkar Jewellers Powered By Partner हैं।

JCI Raipur Capital ने शहरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के टिकट BookMyShow और Find Your Vibe पर उपलब्ध हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts