रायपुर (विश्व परिवार)। अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर लौटी महिला एवं पुरुष टीमों को आज कंपनी प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने प्रबंधन से मुलाकात की। पदक एवं ट्रॉफी के साथ टीम ने प्रबंध निदेशकों एवं केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के पदाधिकारियों को साधुवाद दिया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक जनरेशन सर्वश्री एस के कटियार, प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन आर के शुक्ला, प्रबंध निदेशक डिस्ट्रीब्यूशन भीम सिंह कंवर, कार्यपालक निदेशक के एस मनोठिया, एम एस चैहान, खेल सचिव राजेश सिंह एवं विनय चंद्राकर उपस्थित थे। लखनऊ में आयोजित 47वीं अखिल भारतीय विद्युत कैरम प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम ने रजत पदक प्राप्त किया। टीम मैनेजर पी नागेश्वर राव एवं टीम कप्तान विनोद राठौर के कुशल प्रबंधन एवं मार्गदर्शन में टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए उपविजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इस स्पर्धा में कोच एवं कप्तान के अलावा सुजीत मोदी, कमलेश ठाकुर, मैरिशस मर्लिन, सुशांत कटकवारने भाग लिया।
इसी प्रकार महिला टीम द्वारा तमिलनाडु में आयोजित अखिल भारतीय महिला खेल स्पर्धा में 5 स्पर्धाओं में 8 पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में सुश्री झरना लता साहू, जुवेना गेम्स, गायत्री दीवान, सुश्री दिव्या आमदे, श्रद्धा वर्मा, शिखा खांडे, शोभना सिंह, शकुंतला करक, कंचन महेश ठाकुर, सुश्री नमिता जैन, अनिता रोही, सुश्री नूतन ठाकुर, मीना कुर्रे, स्मिता सोनी, भारती साहू, सुश्री एलिस मेरी केरकेट्टा, सुश्री उपासी धांगड, यशोदा रौतिया, सुश्री कल्याणी वर्मा, मैनेजर अनामिका मण्डावी एवं कोच रजनीश ओबेराॅय ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंध निदेशकगण द्वारा प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।





