भिलाई

कलचुरीकालीन शिवमंदिर देवबलोदा में हर वर्ष होने वाले महोत्सव को लेकर निगम कार्यालय हुयी बैठक

भिलाई (विश्व परिवार)। भिलाई -03 चरौदा क्षेत्र के सभी 40 वार्डो के पार्षद शामिल हुए। नगर निगम भिलाई चरौदा क्षेत्र के वार्ड देवबलोदा जिसमें 03 वार्ड वर्तमान में स्थित है। जिनका क्रम वार्ड 31, 32, और 33 नंबर है। इस वार्ड में कलचुरीकाल से भगवान शंकर का ऐतिहासिक मंदिर निर्मित है जो कि इस निगम क्षेत्र के लोगों के लिए किसी धरोहर से कम नहीं है। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के पावन – पुनीत अवसर पर हजारों हजार दर्शनार्थी देवबलोदा पहुंच कर देवो के देव भगवान शिव के इस पवित्र धाम पर अपनी आराधना करते है और कांवरिया जन जलाभिषेक करते है।
वही स्थानीय प्रशासन नगर निगम भिलाई चरौदा अपने संस्था द्वारा परंपरागत रूप से मेला स्थल देवबलोदा में सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है,
इसी आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने निगम के सभी 40 वार्डो के पार्षदों की आज कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक रख कर चर्चा की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से देवबलोदा महोत्सव कार्यक्रम आयोजन करने निर्णय लिया गया।
इस दौरान महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, नेताप्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, उप नेताप्रतिपक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय सहित सभी वार्ड पार्षद एवं निगम के कार्यपालन अभियंता रवि सिंहा सहित निग़म सचिव अश्वनी चंद्राकर, उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts