छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में मनोरंजन के महाकेंद्र ‘Amuse O Rama’ (अम्यूज़ ओ रामा) का ऐतिहासिक शुभारंभ

  • छत्तीसगढ़ को मिली देश की पहली ‘ग्लास ब्रिज’ वाटर राइड की सौगात
  • 8 फरवरी से आम जनता के लिए खुलेगा द्वार; मध्य भारत का सबसे बड़ा और आधुनिक वाटर पार्क अब आपके शहर में
  • ग्लास ब्रिज, ड्रॉप टावर और स्मार्ट बैंड टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स से लैस है यह वन-स्टॉप डेस्टिनेशन

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के मनोरंजन परिदृश्य में आज एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। रायपुरा (इंद्रप्रस्थ) स्थित मध्य भारत के सबसे प्रतीक्षित वॉटर और थीम पार्क ‘Amuse O Rama’ (अम्यूज़ ओ रामा) का भव्य उद्घाटन समारोह आज पूरे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस मेगा प्रोजेक्ट के शुरू होने से अब राजधानीवासियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के रोमांच के लिए मेट्रो शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
​वीआईपी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में बृजमोहन अग्रवाल, सांसद (रायपुर), रायपुर ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर महापौर मीनल चौबे, आरडीए अध्यक्ष नंद कुमार साहू, आरएसएस के प्रधान प्रचारक राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव और रायपुर राम मंदिर अध्यक्ष बृजलाल गोयल मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने पार्क की आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों का अवलोकन किया।
छत्तीसगढ़ के मनोरंजन परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राज्य ही नहीं बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए गर्व का विषय बनने वाला Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) अब पूरी तरह तैयार है। यह सिर्फ एक वाटर पार्क या थीम पार्क नहीं बल्कि मनोरंजन का One-Stop Destination है, जहाँ Non-Stop Fun, रोमांच, तकनीक, सुरक्षा और पारिवारिक आनंद, सब कुछ एक ही परिसर में मिलेगा।

वर्ल्ड-क्लास वाटर पार्क: क्षमता 5,000 तक

Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) का वाटर पार्क 3,000 से 5,000 लोगों की दैनिक क्षमता के साथ तैयार किया गया है। यहाँ मौजूद हर राइड और हर ज़ोन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया गया है।

  • वेव पूल 1,500 लोगों की एक साथ क्षमता समुद्री लहरों जैसा वास्तविक अनुभव परिवार और युवाओं के लिए खास आकर्षण
  • इंटरनेशनल स्विमिंग पूल का अनुभव प्रोफेशनल डिज़ाइन सुरक्षा मानकों के साथ आरामदायक अनुभव
  • लेज़ी रिवर और किड्स स्लाइड्स बच्चों के लिए अलग-अलग थीम पर आधारित स्लाइड्स सुरक्षित रंगीन और आनंददायक वातावरण
  • फैमिली-फ्रेंडली डिज़ाइन किड्स पार्क छोटे बच्चों के लिए विशेष ज़ोन फन, सेफ्टी और लर्निंग का कॉम्बिनेशन

रोमांच की नई ऊँचाइयाँ: पहली बार मध्य भारत में

Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) को खास बनाता है यहाँ मिलने वाला वह रोमांच जो अब तक सिर्फ बड़े महानगरों या विदेशों में ही देखने को मिलता था।

  • भारत का पहला ग्लास ब्रिज (Water Park के भीतर) कांच से बना रोमांचक पुल नीचे दिखता पानी, ऊपर चलता साहस युवाओं और एडवेंचर लवर्स के लिए सबसे बड़ा आकर्षण
  • मध्य भारत का पहला ड्रॉप टावर ऊँचाई से गिरते रोमांच की अनुभूति एड्रेनालिन रश चाहने वालों के लिए परफेक्ट
  • भारत की पहली “क्रोको कार्नेज” वाटर राइड यूनिक थीम रोमांच और कहानी का अनोखा मेल देश में पहली बार यह राइड Amuse O Rama में
  • फ्लाइंग चेयर राइड हवा में झूलता आनंद बच्चों और बड़ों-दोनों के लिए
  • मध्य भारत का पहला वाटर पार्क लिफ्ट Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) मध्य भारत का पहला वाटर पार्क है जहाँ- वाटर पार्क लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों और विशेष आवश्यकता वाले लोगों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है, ताकि हर कोई बिना किसी परेशानी के पार्क का पूरा आनंद ले सके।

फैमिली-फोकस्ड, महिला और बच्चों के लिए सुरक्षित पार्क
Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) को Family Important Park के रूप में विकसित किया गया है। यहाँ सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अलग-अलग ज़ोन, प्रशिक्षित लाइफगार्ड, आधुनिक सुरक्षा सिस्टम, साफ-सुथरे चेंजिंग रूम, महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष सुविधाएँ।
टेक्नोलॉजी में भी आगे: स्मार्ट एंट्री, स्मार्ट अनुभव Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) तकनीक के मामले में भी एक कदम आगे
स्पेशल स्मार्ट बैंड सिस्टम इसी बैंड से एंट्री, इसी से शॉपिंग, झंझट-मुक्त अनुभव यह सिस्टम न सिर्फ सुविधा बढ़ाता है, बल्कि सुरक्षा और समय की बचत भी सुनिश्चित करता है।
पारिवारिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए, Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) में मिलेगा-
100% Pure Veg Food Cart स्वच्छ, स्वादिष्ट और मजेदार जायके का मिलेगा लुफ्त बच्चों से लेकर बड़ों तक- हर स्वाद का ध्यान, गो-कार्टिंग और मल्टी-एक्टिविटी ज़ोन, वाटर पार्क के साथ-साथ यहाँ मिलेगा- गो-कार्टिंग का जबरदस्त रोमांच मल्टी-एक्टिविटी एंटरटेनमेंट, दिनभर चलने वाला फन
Amuse O Rama (अम्यूज़ ओ रामा) का उद्घाटन, सिर्फ एक पार्क का उद्घाटन नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ में खुशियों, रोमांच और पारिवारिक मनोरंजन की एक नई शुरुआत है। श्री बृजलाल गोयल जी और श्री सुरेश गोयल जी के मार्गदर्शन, श्री मनोज गोयल जी की दूरदर्शी सोच एवं श्री विकास गोयल जी और श्री आशीष गोयल जी के कुशल नेतृत्व में रायपुर को एक नई पहचान मिल रही है। अब मनोरंजन के लिए न मुंबई जाना पड़ेगा, न दिल्ली, न बाहर के राज्यों में खर्च और समय गंवाना पड़ेगा। क्योंकि Amuse O Rama ला रहा है, छत्तीसगढ़ का सबसे शानदार, आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर का थीम पार्क।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts