छत्तीसगढ़रायपुर

राज्यपाल के भाषण में सरकार की उपलब्धियां का होगा उल्लेख

  • 23 फरवरी से शुरू हो रहा है बजट सत्र
  • राज्यपाल रामेन डेका देंगे अपना अभिभाषण

रायपुर (विश्व परिवार)। विस के 23 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र का आगाज राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। राज्यपाल रमेन डेका सरकार की उपलब्धियों को गिनाएंगे। इसके पहले विस सत्र के दोनों सत्र के बीच जिन सदस्यों की मृत्यु हो गई उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार परंपरानुसार राज्यपाल बजट सत्र का शुभारंभ अपने अभिभाषण शुरू करते है कर्नाटक तथा तमिलनाडु में राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच तनाव बरकरार होने के कारण यह परंपरा प्रभावित हो रहे है। जबकि छग में राज्यपाल और रामेन डेका और विष्णुदेव साय के बीच मधुर संबंध होने के कारण राज्यपाल के अभिभाषण में राज्य सरकार उपलब्धियों का वर्णन होगा।
नक्सलवाद के खात्मे का विशेष उल्लेख
राज्यपाल का अभिभाषण तैयार करने के लिए अलग अलग विभागों से राज्यपाल द्वारा मंगा लिया गया है जिसमें गृह आदिम जाति पंचायत उद्योग शिक्षा लोक निर्माण सिंचाई सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों में हुए कार्यों का एक दस्तावेज करा दिया गया है समय समय पर राज्यपाल तीस बिंदुओं पर अपना अभिभाषण पढ़ते रहे है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा सिर्फ सीमित बिंदुओं का यह अभिभाषण तय कर लियागया था लेकिन वर्तमान राज्यपाल पुरारी परंपरा को कायम रखना चाहते है। राज्यपाल के अभिभाषण में नक्सलवाद का खात्मा और पंचायत विभाग में पीएम आवास सडक़ योजना सडक़ों का निर्माण सहित अन्य कार्यों का उल्लेख होगा। औद्योगिक निवेश के बारे में विशेष चर्चा होगी। राज्य में सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में उल्लेख होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts