- बड़े बकायेदारों पर निगम का शिकंजा, पांच नल कनेक्शन विच्छेद
- शत-प्रतिशत राजस्व वसूली की ओर नगर निगम, वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले सख्ती
- कर बकाया पर सख्त कार्रवाई, आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग सक्रिय
- समय पर टैक्स जमा करें, अन्यथा होगी दंडात्मक कार्रवाई,निगम की चेतावनी
दुर्ग (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम।आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर नगर पालिक निगम दुर्ग का राजस्व विभाग बड़े बकायेदारों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के पूर्व शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लक्ष्य को प्राप्त करने निगम पूर्ण रूप से सक्रिय है।
बकाया टैक्स पर सख्ती, पांच नल कनेक्शन किए गए विच्छेद
राजस्व विभाग अमले द्वारा आज बकाया कर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच नल कनेक्शन विच्छेद किए गए। निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर जमा नहीं करने की स्थिति में आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इन बकायेदारों पर की गई कार्रवाई
आज जिन बकायेदारों पर कार्रवाई की गई, उनके नाम इस प्रकार हैं
अमरीका बाई, केलाबाड़ी, वार्ड क्रमांक 41
पुष्पा यादव, जनता क्वार्टर पदमनाभपुर, वार्ड क्रमांक 46, हरक राम नेताम जनता क्वार्टर पदमनाभपुर, वार्ड क्रमांक 46,
ईश्वर सिंह, सिविल लाइन रायपुर नाका, वार्ड क्रमांक 48
ज्ञानचंद, सिविल लाइन रायपुर नाका, वार्ड क्रमांक 48
उपरोक्त सभी के विरुद्ध कर बकाया होने के कारण नल कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान अधिकारी रहे मौजूद
कार्रवाई के दौरान सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंह यादव, राजस्व उप निरीक्षक रामखिलावन शर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक रुपेश नायक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक राजदीप कसार एवं धनवर्धन चंद्राकर सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
आयुक्त की करदाताओं से अपील
नगर पालिक निगम आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल ने समस्त करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि
नगर विकास कार्यों को सुचारू रूप से संचालित रखने के लिए समय पर कर भुगतान अत्यंत आवश्यक है। सभी नागरिक अपने बकाया करों को शीघ्र जमा करें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। निगम का लक्ष्य शत-प्रतिशत राजस्व वसूली है और इसके लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं।





