छत्तीसगढ़रायपुर

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए सैलरी पैकेज के लिए एमओयु पर हस्ताक्षर किया

रायपुर (विश्व परिवार)।  भारत का अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के कर्मचारियों को सैलरी पैकेज देने के लिए एक एमओयु पर हस्ताक्षर किया है। एमओयु पर छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष सचिव (वित्त) शीतल शाश्वत वर्मा और बैंक ऑफ़ बड़ौदा रायपुर अंचल के महाप्रबंधक व अंचल प्रमुख दिवाकर पी. सिंह ने हस्ताक्षर किए । इस अवसर पर उप महाप्रबंधक व क्षेत्रीय प्रमुख, रायपुर किसलय प्रसाद भी उपस्थित थे। बैंक ऑफ़ बड़ौदा इस कस्टमाइज़्ड सैलरी पैकेज में 2.00 करोड़ रुपये का कुल दुर्घटना बीमा (व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा + हवाई दुर्घटना बीमा) और 12.00 लाख रुपये तक का जीवन बीमा कवर प्रदान कर रहा है। मृत्यु होने की स्थिति में, बैंक संतान की उच्च शिक्षा और बालिका के विवाह के लिए एक निर्दिष्ट सीमा तक अतिरिक्त सहायता राशि भी प्रदान कर रहा है । इसके साथ ही ड्यूटी पर दुर्घटना होने पर अतिरिक्त 25% , अधिकतम 25 लाख रुपये, तक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में लाभ मिलेगा। इन सबके अतिरिक्त होम, ऑटो, एजुकेशन और पर्सनल लोन के प्रोसेसिंग चार्ज पर छूट, वेतन सीमा के आधार पर ओवरड्राफ्ट सुविधा भी उपलब्ध है ।
इस कस्टमाइज़्ड सैलरी पैकेज में अन्य अतिरिक्त सेवाएँ जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, चेक बुक, डिमांड ड्राफ्ट,
RTGS/NEFT/IMPS/UPI, ट्रांज़ैक्शन चार्ज, डीमैट अकाउंट का वार्षिक मेंटेनेंस चार्ज, लॉकर रेंट पर 50% छूट आदि भी शामिल हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts