छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर जोन-1 में सेवा संकल्प शिविर, 6 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र और वरिष्ठ नागरिकों को मिले बस पास

रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 1 खमतराई पानी टंकी परिसर कार्यालय में सेवा संकल्प शिविर का आयोजन रखा गया। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र 6 पात्र हितग्राहियों को मंच पर नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षद अम्बिका साहू, सोहन साहू, राजेश कुमार देवांगन, एल्डरमैन बी. श्रीनिवास राव, पूर्व पार्षद गोदावरी साहू, मोहन ऊपरकर सहित जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा सहित नगर निगम जोन 1 के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदत्त किए गए।

नगर निगम जोन 1 के जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में एक पात्र नागरिक को राशन कार्ड प्रदत्त किया गया और परिवहन विभाग की ओर से तीन वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क बस यात्रा पास प्रदत्त किए गए। जोन 1 जोन अध्यक्ष गज्जू साहू ने सभी नागरिकों से जोन स्तरीय सेवा संकल्प शिविर का अधिकाधिक संख्या में पूर्ण वांछित लाभ उठाना सुनिश्चित करने की विनम्र अपील की। अंत में आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts