छत्तीसगढ़रायपुर

छग में वन क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय वृद्धि -वन मंत्री

  • भारतीय वन संरक्षण संस्थान के सर्वे के अनुसार 683 किमी वनक्षेत्र बढ़ा
  • सामाजिक वानिकी एवं सघन वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम पर लगाये गये लाखों पौधे

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश के वन जलवायु परिवर्तन विभाग के भारसाधक मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि छग में मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध है। भारतीय वन प्रशिक्षण संस्थान के ताजा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार छग में ६८३ वर्ग मीटर वन क्षेत्र की वृद्धि हुई है एक पेड़ मां के नाम में सात करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किया गया है सामाजिक एवं सघन वृक्षारोपण में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
आज संवाद के ऑडिटोरियम में आयोजित पत्रकारवार्ता में वन जलवायु परिवहन तथा सहकारिता विभाग के मंत्री ने क्रमवार विभागों की उपलब्धिं गिनाई। केदार कश्यप ने कहा कि दो वर्षों में हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि छग में 44 प्रतिशत वन क्षेत्र है जिसके चलते वनों की रक्षा करना हमारा दायित्व है। सरकार द्वारा वृक्षारोपण के लिए अभियान चलाया जाता है जिसके तहत छग में ताजा सर्वेक्षण के अनुसार ६८३ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में वन का क्षेत्र बढ़ा है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। सघन वृक्षारोपण के तहत ३४७ क्षेत्र में वृद्धि हुई है जो कि काफी उल्लेखनीय है। उन्होंने बताया कि वन के संरक्षण एवं रक्षा के लिए सघन अभियान चलाया जाता है तथा समय समय पर ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में भी वन विभाग द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धि की गई है। पांच एकड़ जमीन में 50 प्रतिशत वन लगाने की अनुमति दी जाती है जिसमें अनुदान की व्यवस्था है। इसके तहत तीन लाख ६७० पौध लगाये गये है। आज की पत्रकारवार्ता में एसीएस ऋचा शर्मा परिवहन सचिव एस प्रकाश तथा सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार उपस्थित थे। वन विभाग के पश्चात केदार कश्यप ने सहकारिता क्षेत्र में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्य का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत बैंकों के द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है जिसके तहत सहकारी समितियों द्वारा धान खरीदा जा रहा है। तथा इसका भुगतान सहकारी बैकों के माध्यम से किया जाता है। परिवहन विभाग में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है इससे लाखों रुपये प्राप्त हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts