- सुरक्षा बलों को ताड़पाला हिल्स में मिला विस्फोटक व राशन का डंप
- बीयर की बोतलें और सोलर प्लेटें भी मिलीं
जगदलपुर (विश्व परिवार)। जिले में माओवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन एवं प्रभावी नक्सल विरोधी अभियानों के अंतर्गत दिनांक 14/02/2026 को सुरक्षा बलों द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संयुक्त कार्यवाही करते हुए माओवादियों के द्वारा पूर्व से निर्मित कुल 05 अवैध माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया गया। इस अभियान के दौरान थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत- केरिपु 168 एवं 153 वाहिनी की संयुक्त टीम द्वारा मंडीमरका के जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा निर्मित 01 नग अवैध माओवादी स्मारक को चिन्हित कर सुरक्षा मानकों के अनुरूप ध्वस्त किया गया। वहीं थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत- मारूड़बाका के जंगलों में संचालित अभियान के दौरान केरिपु 229 वाहिनी एवं कोबरा 204 की संयुक्त टीम द्वारा माओवादियों के द्वारा पूर्व से निर्मित 02 नग माओवादी स्मारकों को ध्वस्त किया गया। थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत- पाउरगुड़ा एवं सिंगनपल्ली के जंगल क्षेत्र में केरिपु 229 वाहिनी की कार्यवाही के दौरान माओवादियों द्वारा निर्मित 02 नग अवैध माओवादी स्मारकों को नष्ट किया गया। दिनांक 14/02/2026 को जिले के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के अंतर्गत सुरक्षा बलों द्वारा कुल 05 अवैध माओवादी स्मारकों को ध्वस्त कर माओवादी प्रचार-प्रसार एवं मनोवैज्ञानिक प्रभाव को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सतत सर्चिंग, एरिया डॉमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान जारी है। माओवादियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी।






