छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया श्रमदान

रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल द्वारा 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 15 दिनों तक विभिन्न थीम पर स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की जायेगी एक दिन एक घंटा एक साथ, स्वच्छ भारत दिवस, गहन स्वच्छता अभियान, रेलवे ट्रैक पर स्वच्छता अभियान, अनावश्यक पोस्ट बैनर को हटाना सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, इत्यादि गतिविधियां की जाएगी। पखवाड़े के दौरान रेलवे परिसरों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद द्वारा समस्त अधिकारियों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रायपुर भिलाई, भिलाई पावर हाउस स्टेशनों पर स्वच्छता पखवाड़ा में स्वच्छता शपथ के साथ-साथ यात्रियों के साथ अमृत संवाद भी किया गया दुर्ग रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के साथ अमृत संवाद स्वच्छता शपथ एवं कपड़े से बने बैग यात्रियों को वितरित किए गए जिसमें समाजसेवी का शुभांगी आप्टे द्वारा कपड़े के बैग का सहयोग किया गया।
स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत रायपुर सहित मंडल के अन्य स्टेशनों, कार्यशालाओ, पीपी यार्ड, रेलवे कॉलोनियों तथा ट्रैक के किनारे के क्षेत्रों में राष्ट्रव्यापी स्तर पर एक साथ श्रमदान अभियान आयोजित किया गया । रायपुर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. सुस्कर विपुल विलासराव सहित वाणिज्य विभाग, परिचालन विभाग एवं स्वच्छता कर्मियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी दी।
अभियान में रेलवे अधिकारी एवं कर्मचारी, उनके परिवारजन, गणमान्य नागरिक, स्वयंसेवी संस्थाएं, सामुदायिक संगठन सहित अन्य लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की गई । रायपुर मंडल में अधिकाधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभागवार श्रमदान किया गया ।
यात्रियों से भी स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील स्वच्छता पखवाड़े के दौरान यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रेनों एवं स्टेशनों पर ‘मेरी सीट मेरा डिब्बा’ विषय के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता की गई । यात्रियों से अपील की गई कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। इसके साथ ही यात्रियों को पैम्फलेट वितरित कर स्वच्छता शपथ दिलाई तथा स्वच्छता के प्रति व्यक्तिगत जिम्मेदारी एवं सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया ।
रायपुर रेल मंडल ने सभी रेलकर्मियों, यात्रियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छता पखवाड़े में सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छ रेल, स्वच्छ परिसर और स्वच्छ भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts