कांकेरछत्तीसगढ़

नाबालिक लडक़ी को शादी का प्रलोभन देकर अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर (विश्व परिवार)। नाबालिक लडक़ी को शादी का प्रलोभन देकर अनाचार करने वाले आरोपी को कोरर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना कारित कर छुपे आरोपी को अंबिकापुर से पकडक़र लाया गया।
आरोपी को कोरर पुलिस द्वारा 48 घंटे में किया गिरफ्तार।
थाना कोरर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने कार्यवाही की हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को प्रार्थी द्वारा थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, उसकी नाबालिक लडक़ी को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने की सूचना पर थाना कोरर में अप.क्र -21/2026 ,धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, मोहसिन खान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर के पर्यवेक्षण में, थाना कोरर द्वारा विशेष टीम गठित की जाकर आरोपी एवं अपहृता के बारे में पता तलाश हेतु रवाना हुई। आरोपी द्वारा नाबालिक अपहृता को धमतरी में रखना बताने पर थाना कोरर पुलिस द्वारा टीम बनाकर धमतरी पहुंचकर अपहृता को बरामद किया। बाद आरोपी को अंबिकापुर में रहना पता चलने पर विशेष टीम को अंबिकापुर भेजकर आरोपी को पकडक़र थाना लाया गया ,जो आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरेापी को गिरफ्तार कर दिनाँक 15/02/2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड अनिल कुमार मंडावी पिता स्व. डोमार सिंह मंडावी उम्र 29 वर्ष निवासी जोधापुर वार्ड (17) थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी।
निरीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, सउनि छत्रपाल सिंह साहू, सउनि भुनेश्वरी भगत, प्र.आर. 138 लकेश रावटे, 334 योगेश मंडावी, 2383 लल्ली राम मंडावी, म.आर.964 सुमित्रा गोटा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts