कांकेरछत्तीसगढ़रायपुर

योग शिक्षक दिनेश बाला को योग विज्ञान में पीएचडी की उपाधि राज्यपाल रमेन डेका से मिली

भानुप्रतापपुर (विश्व परिवार)। कांकेर जिला के ग्राम हरिदासपुर निवासी दिनेश बाला ने श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर से प्रोफेसर डॉ. कप्तान सिंह के मार्गदर्शन में 14 नवंबर 2025 में योग विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त किया। उनका शोध का विषय “प्राणायाम का सिगरेट सेवन करने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य एवं व्यसन पर पडऩे वाले प्रभाव का अध्ययन” था। छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल माननीय श्रीमान रमेन डेका ने 30 जनवरी 2026 को दिनेश बाला को डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि से सम्मानित किया। साथ ही साथ श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अनंत श्री विभूषित परमपूज्य श्री रविशंकर महाराज जी ने आशीर्वाद प्रदान किया। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति कल्याण, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री माननीय श्रीमान रामविचार नेताम जी भी उन्हें आशीर्वाद दिया। रायपुर जिले के रायपुर सिटी नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमान पुरंदर मिश्रा जी ने बधाई दी। छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार गोयल ने शुभकामनाएं प्रदान किया। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति प्रोफेसर डॉ. शुभाशीष भट्टाचार्य, कुलपति प्रोफेसर डॉ. सौरव चतुर्वेदी, रजिस्टर डॉ. सौरभ शर्मा, कुलसचिव डॉ. कमल कुमार प्रधान, योग विभाग अध्यक्ष डॉ. केवल चक्रधारी, डॉ. राधिका चंद्राकर, डॉ. मालती बाघ, डॉ. आशीष धर दीवान, श्रीमती दुर्गेश्वरी निषाद तथा सभी विभाग अध्यक्ष, डीन और डायरेक्टर्स एवं अन्य प्रोफेसर मौजूद रहे। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के चौथी दीक्षांत समारोह में अन्य गणमान्य विद्यार्थी एवं अभिभावक रायपुर, छत्तीसगढ़ से उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts