बिरधा (विश्व परिवार)। कस्बा बिरधा में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समाधि दिवस एवं नवीन दि.जैन पारसनाथ जैन मंदिर जीर्णोद्धार के वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सकल दि. जैन समाज बिरधा के आस्था वान श्रद्धालु नर नारी उत्साही युवाओं द्वारा जैन मंदिर जी में प्रात: काल में संगीतमय पूजन,नित्य क्रियायें, अभिषेक शांतिधारा व आचार्य छत्तीसी विधान व हवन क्रियाएं पं जय कुमार जी सेरोन के मंगल निर्देशन में संपन्न की गई, इस अवसर पर सोधर्म इंद्र प्रेमचंद पंकज बिरधा परिवार, यज्ञ नायक राजेश जैन चौधरी, पीयूष कुमार चौधरी, विमान में श्रीजी विराजमान करने व कुबेर बनने का सौभाग्य इंद्र संजीव कुमार राजीव जैन परिवार को मिला, ईशान इंद्र कैलाश चंद मोदी परिवार,सानत इंद्र व माहेंद्र बनने का सौभाग्य अशोक जैन, सुरेश जैन मोदी परिवार को मिला, इसके तत्पश्चात जैन मंदिर जी से उत्साही श्रद्धालुओं ने बड़े धूमधाम से कस्बा में श्रीजी भगवान के विमान भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,जैन- जैनेतर अनुयाइयों ने जगह जगह अपने द्वारों पर मनमोहक रंगोली सजाकर विमान शोभायात्रा की अगवानी करते हुए दीपों से तीर्थंकर भगवान की महाआरती उतारी,और पुण्यार्जन किया, शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु नर नारियों द्वारा श्रीजी के चरणों में चंवर ढूंलाते,नृत्य करके जय कारा लगाते हुए धर्म का उद्घोष करते हुए जगत की सुख शांति समृद्धि की ईश्वर से मंगल कामना की गई,वही आस्था में सराबोर नारियों द्वारा मंगलगान करते हुए पुण्य अर्जित किया गया, संगीतकार ग्रुप द्वारा भजनों से वातावरण में भक्ति स्वरलहरी की भक्ति गंगा बह रही थी,विमान पूजन विधान – शोभा यात्रा कार्यक्रम एवं आचार्य श्री विद्यासागर दि. जैन धर्मशाला में भोजन प्रसाद वितरण व्यवस्था को सफल बनाने में मुख्य योगदान प्रेमचंद,पंकज बिरधा,संजय जैन मोदी,नरेंद्र जैन,सनत जैन चौधरी, अशोक जैन मोदी, कैलाश चंद मोदी, इं.श्रीपाल जैन,सुरेश कुमार, अनिल जैन, प्रकाश चंद, अरविंद कोटेदार, सुनील जैन,मुकेश कुमार, संजीव कुमार राजीव जैन, कमलेश जैन, इंगलेश जैन, पीयूष चौधरी, सुबोध जैन मोदी, दिलीप मोदी, राजेश चौधरी, अंतिम जैन,संदेश जैन,सौरभ जैन,शैलेश जैन, गौरव जैन, प्रतीक जैन(सनी), वैराग्य जैन,शुभम जैन, आयुष जैन,ठेकेदार,साहिल,गोलू जैन, समय जैन,संस्कार,संयम, यश,कृष, रियांश,उत्कर्ष, सुशांत जैन आदि समस्त जैन समाज का रहा।





