रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर रेल मंडल में रेलवे व्ही.आई.पी समपार फाटक क्रमांक आर.व्ही 06 किलो मीटर 04 /18-20 (व्ही.आई.पी गेट) में आवश्यक एवं विशेष मरम्मत कार्य हेतु दिनांक 23-02-2026 को प्रातः 09:00 बजे से सायं 18:00 बजे तक सड़क यातायात का आवागमन बंद रहेगा l व्ही.आई.पी रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित ओवर ब्रिज से आमजन आवागमन कर सकते हैं।
आमजन को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे खेद प्रकट करता है एवं विकासात्मक कार्यों में सहयोग की अपेक्षा करता है।





