Blog

PM मोदी के जन्मदिवस पर मुस्लिम समाज ने दरगाह में चादर चढ़ाकर की लंबी उम्र की दुआ

रायपुर  (विश्व परिवार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मुस्लिम समाज द्वारा शमा भारती रायपुर शहर जिला मीडिया प्रभारी भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में “हजरत शेर अली आगा बंजारी वाले बाबा” मोती बाग चौक दरगाह शरीफ में माननीय मोदी जी के लंबी उम्र और खुशहाल जिंदगी स्वस्थ जीवन दीर्घायु के लिए चादर पेश की गई ,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय डॉ. सलीम राज जी अध्यक्ष वक्फ बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन एवं बड़ी तादाद में शहर के गणमाननीय नागरिक शहरी भाई बहन शामिल हुए सभी ने मिलकर दुआएं की और दरगाह शरीफ में 77 चिराग रोशन किया।
भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प मुहिम के तहत “जिसने जीवन संवारा हमारा उसे आशीर्वाद हमारा।
इसी मकसद से माननीय डॉ. सलीम राज साहब ने अपने लफ्जों में मोदी जी की लंबी उम्र लंब और खुशहाल जिंदगी की दुआएं की । दुआएं इख़्तेताम के बाद माननीय मुख्य अतिथि द्वारा सभी में मिठाइयां तक्सीम की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts