बीजापुर (विश्व परिवार)। दिनांक 19 फरवरी 2026 को थाना ईलमिड़ी, छसबल 9/डी कंपनी एवं बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीम द्वारा ईलमिड़ी- मुजालकांकेर मार्ग पर एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाईनिंग के लिए निकली थी। इस अभियान के दौरान डिमाईनिंग कार्यवाही करते हुए ईलमिड़ी से मुजालकांकेर मार्ग पर सडक़ के बीचों बीच माओवादियों के द्वारा 10-10 किग्रा के 02 आईईडी सीरिज में लगाये गये थे जिसे बीडीएस टीम द्वारा डिमाईनिंग कार्यवाही के दौरान बरामद किया गया। बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्णत: पालन करते हुए उक्त आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझ-बूझ एवं त्वरित कार्यवाही से माओवादियों की नापाक साजिश को विफल किया गया। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगे भी सर्चिंग एवं एरिया डॉमिनेशन अभियान सतत रूप से जारी है।





