छत्तीसगढ़रायपुर

राज्य में 12वीं बोर्ड परीक्षा प्रारंभ, नकल रोकने के लिए 35 से अधिक उडऩदस्ता बनाये गये

  • सुरक्षा एवं पेयजल के व्यापक इंतजाम

रायपुर (विश्व परिवार)। छग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है। विज्ञान के छात्रों का फिजिक्स एवं कला संकाय के छात्रों के लिए भूगोल का प्रथम प्रश्र पत्र की परीक्षा हुई। छात्रों को नकल से रोकने के लिए रायपुर में निरीक्षण दल जिला शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर के निर्देश पर बनाये गये है।
राजधानी में आज 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां शुरू हो गई है आज सुबह से शालाओं में उत्साह का माहौल रहा। सुबह 9 बजे से छात्र परीक्षा दिलाने अपने अपने कक्षा में पहुंच गये। यहां पर छात्रों के सामने ही प्रश्र पत्र का सैट खोला जाएगा फिर इसका वितरण किया जाएगा। राजधानी में 151 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। यह परीक्षा पूरे स्तर पर आयोजित की गई है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परीक्षा में होने वाले छात्रों को बधाई दी है।
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव ने बताया कि छात्रों के लिए पेयजल का व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किये गये है। नकल रोकने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर के निर्देश पर अलग अलग उडऩदस्ता बनाये गये है। उनकी संख्या 35 से अधिक है।
यह परीक्षा समय से पहले आयोजित की जा रही है। जिसका उद्देश्य 12वीं बोर्ड के परिणाम समय पर आ सके। बोर्ड परीक्षा के तत्काल पश्चात इनके उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। ताकि परिणाम जल्द निकल सके। ज्ञात रहे अगले महीने के प्रथम सप्ताह में होली होने के कारण परीक्षा में काफी गेप दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts