दुर्ग

महापौर अलका बाघमार की सोच साकार, इंदिरा मार्केट में दिखने लगा सौंदर्यकरण का असर

  • जहां जाम से लोग होते थे परेशान, वहीं अब हरियाली का सुकून,आज वहां चमक रहा है सुंदर गार्डन
  • महापौर अलका बाघमार ने कहा कि “‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि शहर को संवारने का संकल्प है,
  • मुश्किलों के बावजूद निगम प्रशासन ने रचा इतिहास, संवर उठा बाजार,
  • अतिक्रमण हटते ही बदली इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैंड तस्वीर, सड़क किनारे खिला सुंदर गार्डन,
  • ठेले-खोमचे से मुक्त हुआ इलाका, अब एलईडी रोशनी से जगमगाता स्थल

दुर्ग (विश्व परिवार)। शहर के हृदय स्थल पुराने बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। कुछ माह पहले तक यह स्थान अतिक्रमण और अव्यवस्था का केंद्र बना हुआ था। ठेले-खोमचे और अस्थायी कब्जों के कारण यहां रोजाना ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी, जिससे खरीदारी के लिए आने वाले नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल सख्त निर्देश पर नगर निगम के बाजार विभाग और अतिक्रमण विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे से कब्जे हटवाए गए और जगह को पूरी तरह खाली कराया गया।
महापौर अलका बाघमार ने कहा कि “‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि शहर को संवारने का संकल्प है।”
उन्होंने बताया कि निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत व सख्ती के साथ चलाए गए अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया गया।
महापौर ने कहा कि जहां कभी अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी, आज वही स्थान सुंदर गार्डन, आकर्षक लाइटिंग और स्वच्छ वातावरण के साथ शहर की नई पहचान बन चुका है।
उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि शहर की सुंदरता और व्यवस्था बनाए रखने में सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं,अतिक्रमण से आकर्षण तक: इंदिरा मार्केट कपड़ा लाइन का बदला स्वरूप बड़ी मुश्किलों के बावजूद नगर निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाकर इतिहास रचा, महापौर अलका बाघमार की सोच साकार, इंदिरा मार्केट में सौंदर्यकरण का दिखाने लगा है असर
‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ के तहत बना आकर्षक गार्डन
खाली कराई गई भूमि को यूं ही नहीं छोड़ा गया। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत मेगा ग्रुप एजेंसी के संचालक मनीष परख ने ‘मोर शहर मोर जिम्मेदारी’ अभियान से प्रेरित होकर यहां एक सुंदर गार्डन विकसित कराया।गार्डन में हरियाली के साथ-साथ आम नागरिकों के बैठने के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई है, जिससे यह स्थान अब विश्राम स्थल के रूप में भी विकसित हो रहा है।
एलईडी लाइटिंग से निखरी सौंदर्य की नई पहचान
स्थल की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आकर्षक एलईडी लाइटिंग लगाई गई है। शाम ढलते ही यह क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठता है और राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।
रात के समय यह स्थान अब सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आता है, जो शहर की बदलती तस्वीर को दर्शाता है।
जल्द पूरा होगा शेष सौंदर्यीकरण कार्य
संचालक मनीष पारख ने बताया कि लाइटिंग एवं कुछ सौंदर्यीकरण कार्य अभी शेष हैं, जिन्हें शीघ्र ही पूर्ण कर आम जनता को समर्पित किया जाएगा।
जहां कभी अव्यवस्था और जाम की स्थिति रहती थी, वहीं अब हरियाली, रोशनी और स्वच्छता का संदेश देता यह स्थल शहर के सकारात्मक परिवर्तन का उदाहरण बन चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts