छत्तीसगढ़रायपुर

फिल्म सिटी अटल नगर में पेड़ों के कटाई के विरोध में कांग्रेस का धरना

  • कांग्रेसजनों ने ग्राम तूता में किया प्रदर्शन

रायपुर (विश्व परिवार)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में आज नया रायपुर अटल नगर में बन रहे फिल्म सिटी के निर्माण के दौरान 15 सौ से अधिक पेड़ों के काटे जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने धरना दिया।
कांग्रेस नेता श्रीकुमार मेनन ने बताया कि कांग्रेस के हाईकमान के निर्देशानुसार अरावली पर्वत से लेकर अन्य स्थानों पर पर्यावरण खतरे को देखते हुए हमारे द्वारा धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नया रायपुर में फिल्म सिटी का निर्माण हो रहा है जिसमें कई पेड़ों को काटा जा रहा है हम इसके विरोध में ग्राम तूता में धरना दे रहे है। इस धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। ज्ञात रहे कांग्रेस द्वारा पर्यावरण संरक्षण मंडल कार्यालय में भी गत दिनों बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धरना प्रदर्शन किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts