छत्तीसगढ़जगदलपुर 

5-5 लाख रुपए के इनामी एसीएम हिचामी मडडा और मनकी पोडियम के शव बरामद

जगदलपुर/बीजापुर (विश्व परिवार)। एसपी बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जिला बीजापुर के थाना जांगल क्षेत्रान्तर्गत जैगुर-डोडुम क्षेत्र में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सशस्त्र माओवादी कैडरों की उपस्थिति की विशिष्ट आसूचना के आधार पर दिनांक 25 फरवरी की संध्या को ष्ठक्रत्र टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।
अभियान के दौरान 26 फरवरी के प्रात: लगभग 6 बजे से ष्ठक्रत्र जवानों एवं माओवादियों के बीच लगातार मुठभेड़ होती रही। फायरिंग उपरांत सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से वर्दीधारी 2 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए। मुठभेड़ में मारे गए माओवादी कैडरों की प्रारंभिक पहचान भीनिम्नानुसार की गई है:
(1) एसीएम हिचामी मडडा, भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य (घोषित इनाम ?05.00 लाख)
(2) एसीएम मनकी पोडिय़म, भैरमगढ़ एरिया कमेटी सदस्य (घोषित इनाम ?05.00 लाख)
मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री एवं हथियार
1. 01 SLR ,03 मैग्जीन, 55 राउण्ड
2. 01 नग INSAS क्रद्बद्घद्यद्ग, 03 मैग्जीन, 19
3. 01 नग 12 क्चशह्म्द्ग बंदूक, 02 सेल
4. 02 नग हेण्ड ग्रेनेड, 02 नग देशी हेण्ड ग्रेनेड, डेटोनेटर, स्केनर बैटरी, मेकेनिजम, दवाईया, पाउच एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस एवं सुरक्षा बल जनता के जान-माल की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। निकटवर्ती क्षेत्रों में ष्ठक्रत्र, क्चड्डह्यह्लड्डह्म् स्नद्बद्दद्धह्लद्गह्म्ह्य, स्ञ्जस्न, ष्टक्रक्कस्न, ष्टशक्चक्र्र एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज,सुन्दरराज पट्टलिंगम ने उल्लेख किया कि पूर्व माओवादी कैडर बरसे देवा, रूपेश, रनीता, राजमन, राजू सलाम, देवजी, संग्राम,भूपति, वेंकटेश तथा अन्य अधिकांश माओवादी कैडरों की तरह शेष सक्रिय कैडरों को भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का विवेकपूर्ण निर्णय लेना चाहिए। अब भी हथियार और हिंसा से जुड़े रहने का कोई अर्थ नहीं है। सरकार जमीनी वास्तविकताओं के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी है और आत्मसमर्पित कैडरों सहित प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक सार्थक एवं शांतिपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने हेतु संकल्पित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts