छत्तीसगढ़बिलासपुर

थार वाहन में शराब के नशे में चाकू लहराते तीन युवक गिरफ्तार

बिलासपुर (विश्व परिवार)। थाना सकरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थार कार में शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाते और चाकू लहराते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक थार वाहन और तीन धारदार चाकू जप्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रमांक CG10 बीडब्ल्यू 6664 में सवार तीन युवक शराब के नशे में तेज गति से वाहन चलाते हुए दुर्घटना कर भाग रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।पुलिस टीम ने आसमा सिटी फेस-2 मेन्ड्रा रोड के पास घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर कार छोडक़र हाथों में धारदार चाकू लहराते हुए भागने लगे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया।पुलिस ने ईशांत सिंह मण्डलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस (24 वर्ष) निवासी रामा लाइफ, सकरी,शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह (33 वर्ष) निवासी कालीका नगर, तिफरा थाना सिरगिट्टी तथा राहुल तिवारी (26 वर्ष) निवासी उस्लापुर, थाना सकरी को पकड़ा है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार कार सीजी 10 बिडब्लू 6664 एवं 03 नग धारदार चाकू जप्त किए। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 198/2026 के तहत धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट तथा शराब के नशे में वाहन चलाने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना सकरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts