रायपुर (विश्व परिवार)। सक्षम प्राधिकारी, अर्थात् पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ईएफसीसीसी नियम, 2025 की धारा 22(क) के तहत प्रदत्त वैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मोहम्मद शेख आसिफ को आयोग के छत्तीसगढ़ राज्य सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया है। मोहम्मद शेख आसिफ की नियुक्ति 26/02/2026 से 25/02/2029 तक के लिए स्वीकृत की गई है। आदेश संख्या ईएफसीसीसी/एपीटी./2026/118 के अनुसार, यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आयोग द्वारा जारी प्रतिवेदन में अंकित किया गया है कि हमें विश्वास है कि आप अपनी जिम्मेदारियों को लगन से निभाएंगे और समाज के उत्थान एवं सतत विकास में योगदान देंगे। आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप आयोग के संविधान का पालन करें, अनुशासन बनाए रखें।





