रायपुर (विश्व परिवार)। श्री महावीर गौशाला परिसर में स्थित “मोक्ष कर्म भवन”, का जीर्णाेद्धार श्री राजकमल सिंघानिया (पूर्व विधायक, कसडोल) द्वारा अपने छोटे भाई स्वर्गीय श्री ललितकुमार जीवनलाल सिंघानिया की पावन स्मृति में कराया गया। आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को स्व. ललित कुमार सिंघानिया के जन्मोत्सव के अवसर पर उक्त भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण पश्चात अपने उद्बोधन में श्री सिंघानिया ने कहा कि उनके छोटे भाई स्व. ललित कुमार सिंघानिया ने श्री महावीर गौशाला में विभिन्न पदों पर रहकर तन, मन और धन से समर्पित भाव से सेवा कार्य किए। गौशाला के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेंगे। उन्होंने बताया कि “मोक्ष कर्म भवन” का निर्माण दिवंगत आत्माओं को सम्मानपूर्ण विदाई देने तथा उनके परिजनों को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण उपलब्ध कराने के पावन उद्देश्य से कराया गया है। श्री सिंघानिया ने यह भी कहा कि श्री महावीर गौशाला परिसर में भविष्य में जिस किसी भी आवश्यकता की पूर्ति हेतु सहयोग अपेक्षित होगा, वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने गौशाला के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपने परिवार के समान बताया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात श्री गौशाला परिवार के द्वारा श्री राजकमल सिंघानिया को कामधेनु प्रतिक चिन्ह एवं साल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री महावीर गौशाला के अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल, सचिव सत्यनारायण सिंघानिया, चतुर्भुज अग्रवाल, नरेश सिंघानिया, अरुण सिंघानिया, श्रीमती लक्ष्मी देवी सिंघनिया, श्रीमती मंजूदेवी सिंघानिया, वेदप्रकाश गोयल, कन्हैया अग्रवाल, राजेन्द्र पारख, गोकूल दास डागा, अनुप खासगीवाल, आनंद सिंघानिया, राजकुमार राठी, नागेन्द्र पाण्डेय, रमेश झाबक, संतोष टेकरीवाल, नवरतन माहेश्वरी, उमेश मल्लेवार, मनीष राज सिंघानिया, विपिन अग्रवाल, डॉ. राजेन्द्र सिंघानिया, गोपालकृष्ण भीमसरिया, हरीश जग्गी, राजेश राठी, मनोज राठी, विनय नथवानी, गंगा प्रसाद शर्मा, अतुल रघुवंशी, ऋषिराज सिंघानिया सहित समस्त परिवारजन एवं श्री महावीर गौशाला के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान एवं भावनात्मक वातावरण में संपन्न हुआ।





