रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान कर 11:40 बजे श्री बालाजी कैंसर हॉस्पिटल, मोवा पहुंचेंगे और वहां आरक्षित रहेंगे। दोपहर 12:30 बजे अस्पताल से निकलकर 12:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 1:00 बजे स्टेट प्लेन से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 1:10 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर पहुंचने के बाद 1:20 बजे वहां से प्रस्थान कर ग्राम पंचायत रहंगी, विकासखंड बिल्हा स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां 3:50 बजे कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे 4:00 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पहुंचकर 4:10 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। 4:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने के बाद 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। शाम 6:30 बजे पुनः निवास से प्रस्थान कर 6:35 बजे इंडोर स्टेडियम, बुढापारा पहुंचेंगे और 7:35 बजे वहां से निकलकर 7:40 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, CM साय भेजेंगे 10,324 करोड़ रुपये
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज किसानों को होली का बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। कृषक उन्नति योजना के तहत 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी की जाएगी। इस अवसर पर बिल्हा में राज्य स्तरीय वृहद किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया है, जहां दोपहर 12 बजे राशि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। राज्य सरकार द्वारा धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य दिए जाने के साथ छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है।





