कांकेर (विश्व परिवार)। दिनांक 28 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की जिला इकाई, कांकेर के नवीन पदाधिकारियों (कार्यकाल 2025-2028) का भव्य शपथ ग्रहण समारोह ”सिटी सेंटर” कांकेर में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश भर से जुटे व्यापारिक दिग्गजों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया ।
समारोह के मुख्य अतिथि एवं चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कांकेर इकाई के नवीन अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बैस सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। श्री थौरानी ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि कांकेर की यह नई ऊर्जावान टीम व्यापारिक समाज की सेवा और समर्पण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधायक आशाराम नेताम उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया और कार्यकारी अध्यक्ष-राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी एवं जसप्रीत सिंह सलूजा ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि ”कांकेर इकाई के नवीन अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह बैस जी और उनकी पूरी टीम को मैं हार्दिक बधाई देता हूँ। आज इस गरिमामयी समारोह में शपथ लेकर आपने व्यापारिक समाज की सेवा का जो संकल्प लिया है, वह क्षेत्र के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। चेम्बर इकाई का गठन जहां भी रहा है, व्यापारी परिवार से जुड़ते जा रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। आपके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।”
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष – राधाकिशन सुन्दरानी,राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, पंकज जैन, अमरदास खट्टर, जितेन्द्र शादीजा, अजय जयसिंघानी, अशोक राठी, प्रदीप जैन, मंत्री- धनेश मटलानी, निखिल पंड्या, महेश भोजवानी एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स कांकेर निवृत्तमान अध्यक्ष दीपक शर्मा, अध्यक्ष अनूप शर्मा, कांकेर इकाई संरक्षक राजा देवनानी, ईश्वर लालवानी, अध्यक्ष रूपेंद्र बैस, महामंत्री दिनेश रजक, विक्रम देवनानी, सदस्य राकेश सोनी, भावेश चोपड़ा, राजू लच्छानी, पंकज टांक, आसिफ शेखानी,कांकेर जिलाध्यक्ष भाजपा महेश जैन, सहित भानुप्रतापपुर, पखांजूर, चारामा, कांकेर एवं आसपास से आए व्यापारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





