छत्तीसगढ़रायपुर

खाड़ी देशों में फंसे छत्तीसगढ़ के 150 से अधिक नागरिक, सुरक्षित वापसी की उठी मांग

रायपुर (विश्व परिवार)। खाड़ी देशों में मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच छत्तीसगढ़ के 150 से अधिक नागरिकों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। इन नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी को लेकर चिंता जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई लोग रोजगार के सिलसिले में खाड़ी देशों में गए हुए हैं। वर्तमान परिस्थितियों के कारण वहां परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे उनकी वापसी फिलहाल संभव नहीं हो पा रही है। बताया जा रहा है कि अबूधाबी, ईरान, यूएई, तेहरान, सिंगापुर और बाली जैसे स्थानों पर प्रदेश के नागरिक मौजूद हैं। इन परिस्थितियों के चलते उनके परिजनों में भी चिंता का माहौल है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग की ओर से नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है। साथ ही संबंधित एजेंसियों से आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है, ताकि सभी लोग सकुशल अपने घर लौट सकें। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts