छत्तीसगढ़रायपुर

शराब घोटाले में 22 अधिकारियों को किया गया निलंबित : आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन

  • शराब की अवैध तस्करी रोकने के लिए बनाया गया विशेष दस्ता

रायपुर (विश्व परिवार)। विधानसभा में आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किए गए शराब घोटाले में 22 अधिकारियों को निलंबित किया गया है। राज्य में देशी-विदेशी मदिरा में अवैध अंतर्राज्यीय तस्करी को रोकने और अवैध शराब के बिक्री पर प्रतिबंद्ध लगाने के लिएसरकार योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर रही है। विधानसभा के बजट सत्र में आज भाजपा की शंकुन्तला पोर्तें द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में अवैध शराब तस्करी एवं मिलावट का मामला उठाया, उन्हेंने कहा कि उनका क्षेत्र मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है। यहां से अवैध शराब बड़ी मात्रा में आ रही इसकी पूर्ति साप्ताहिक बाजारों में हो रही है। आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि आबकारी विभाग का एक दस्ता इसे रोकने के लिए प्रयासरत है। उपायुक्त स्तर के अधिकारी इसका निरंतर निगरानी करते हैं।
प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक भूपेश बघेल ने कहा कि शराब घोटाले को लेकर आप लोग बड़ी-बड़ी बाते करते हैं, लेकिन अभी तक कितने लोगों को निलंबित किया गया है और कितने को रिकव्हरी नोटिस दिया गया है, इस संबंध में जानकारी दें। इसको लेकर सदन का माहौल गर्मा गया। आबकारी मंत्री ने कहा कि 22 अधिकारियों को शराब घोटाले में निलंबित किया गया है। भाजपा के पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा ने भी प्रश्र पूछा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts