- दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया
जगदलपुर (विश्व परिवार)। पुलिस अधीक्षक,शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के तस्करों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित अवैध गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन तथा सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
थाना बोधघाट पुलिस को
मुखबीर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर गांजा लेकर आया है। आड़ावाल रेलवे फाटक के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा को बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में इंतजार कर रहा है। सूचना पर एसपी शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में, एएसपी माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं सीएसपी सुमित कुमार डी धोत्रे के पर्यवेक्षण में प्रशिक्षु डीएसपी सुमित चंद्रा तथा थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल आड़ावाल रेलवे फाटक के पास पहुंचकर नाकाबंदी कर मुखबिर के बताए अनुसार एक व्यक्ति मिला जिससे नाम पता पूछने पर घबराने लगा तथा भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पकडक़र नाम पता पूछने पर अपना नाम पवन नेताम पिता मोहन नेताम, उम्र 29 साल, निवासी डोंगरीपारा ग्राम तुरेनार, थाना नगरनार जिला बस्तर का रहने वाला बताया तथा अपने पास रखे एक झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना बताया जिस पर उस संदेही व्यक्ति की हृष्ठक्कस् एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक के पैकेट में कुल 02.58 द्मद्द कुल किमती 1,29,000/ रु के अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा एक नग मोबाइल बरामद हुआ जो प्रतिबंधित गांजा को अवैध रूप से कब्जे में रखे पाए जाने से तथा उक्त के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपी द्वारा पेश नहीं करने से गांजा तथा एक नग मोबाइल को जप्त करते हुए उक्त आरोपी को दिनांक 11.03.26 को विधिवत गिरफ्तार कर उससे गांजा तथा उसके सप्लायर के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर उसके बताए अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर सप्लायर को पातातलाश हेतु तत्काल एक टीम दाबलीगुड़ा, काशीपुर, रायगढ़ा उड़ीसा भेजा गया जो टीम के द्वारा सप्लायर हीरालाल नाईक पिता सोमनाथ नाईक, उम्र 40 वर्ष को दबिश देकर उसे लगभग 100.24 द्मद्द अवैध मादक पदार्थ गांजा खुदरा कीमती करीबन 50,12,000/ रुपए के साथ पकड़ा गया जिसे विधिवत् जप्त कर सप्लायर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार किया गया, प्रकरण के गिरफ्तार दोनों आरोपीगण को न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा हेतु तत्काल जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशिक्षु डीएसपी सुमित चंद्रा
निरीक्षक:- लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक:- ललित नेगी, लोकेश्वर नाग
सउनि सतीश श्रीवास्तव
प्रधान आरक्षक:- सुनील मनहर, अहिलेश नाग, पवन श्रीवास्तव, व्यास नारायण थकी,मआर तिलोत्तमा कश्यप,आरक्षक भैरव सिन्हा, युवराज ठाकुर, विजय तिर्की, गुनाकर पाणिग्रही, राम ठाकुर, होरी लाल आर्मो
बस्तर फाइटर:- प्रदीप यादव, धनेश्वर बघेल, सुखदास मांडवी, मुकेश बघेल, सोन साय, अंतू कश्यप, नरसिंह भद्रे, तरुण ठाकुर, आकाश देवांगन, दीपक कश्यप, हेलेश नाग, विक्की राणा, रितेश ध्रुव, भान देव यादव, ओमप्रकाश भारती।





