छत्तीसगढ़रायपुर

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने छत्तीसगढ़ से यूपीएससी में चयनित वैभवी अग्रवाल एवं उनके परिजनों से सौजन्य मुलाकात कर बधाई देकर सम्मानित किया

रायपुर (विश्व परिवार)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 35 वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाली वैभवी अग्रवाल से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी से सौजन्य मुलाकात की, उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं ।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने सुश्री वैभवी अग्रवाल एवं उनके परिजन पिता शीतल अग्रवाल, बड़े पिताजी श्री को साल श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । सुश्री वैभवी अग्रवाल से उनके स्कूल अध्ययन से लेकर यूपीएससी चयन पर विस्तृत चर्चा की । सुश्री वैभवी ने केंद्रीय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा कर आईआईटी मुंबई से इलेक्ट्रॉनिक में बीटेक एवं एम टेक किया लगातार प्रयास कर तीसरे प्रयास में 35 वीं रैंक के साथ यूपीएससी में सफलता हासिल की । अवधेश कुमार त्रिवेदी ने वैभवी अग्रवाल को उच्च अधिकारी बन जन सेवा, मृदुभाषी व्यवहार, सभी विभागों के उच्च अधिकारियों शासन प्रशासन के साथ समन्वय एवं स्पष्ट निर्णायक क्षमता के साथ काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। रेलवे में यात्रियों की जन सेवा, रेल परिचालन के अपने अनुभवों को साँझा किया ।
इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल ने भी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, धैर्य और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कार्यकाल में देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। आपकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts