छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ ब्रम्ह भट्ट ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 12 अप्रैल को

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ ब्रम्ह भट्ट ब्राह्मण समाज आगामी 12 अप्रैल रविवार को पुरानी बस्ती स्थित महामाया मंदिर सत्संग भवन में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। संगठन द्वारा परिचय सम्मेलन 2016 के बाद 2026 में आयोजित किया जा रहा है। उक्त सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के अन्य वर्ग के युवक-युवती भी परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में समाज प्रमुख राकेश भट्ट एवं प्रवक्ता प्रमोद ब्रम्हभट्ट ने संयुक्त रूप से दी। वार्ताकारों ने बताया कि इस हेतु नितिन शर्मा संगठन महामंत्री को सम्मेलन की जिम्मेदारी सौंपी गई हहै। अन्य समाज से कान्यकुब्ज समाज सुरेश मिश्रा, उत्कल ब्राह्मण समाज से अधिवक्ता श्रीमती निवेदिता मिश्रा, मैथिल ब्राह्मण समाज से विजय झा एवं छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज केन्द्रीय समिति से विनय तिवारी ने कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान की है। कुल 100 से अधिक पंजीयन होने की संभावना वार्ताकारों ने व्यक्त की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts