गरियाबंदछत्तीसगढ़

कलेक्टर, एसपी एवं सीईओ ने सुपेबेड़ा के बिहान दिदियों को गांव के विकास कार्यो के लिए एकजुट रहने, की दी समझाइश

  • बिहान दिदियों को आर्थिक स्थिति मजबुत करने पर दिया जोर

गरियाबंद (विश्व परिवार)। देवभोग विकासखण्ड के ग्राम सुपेबेड़ा में कल कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधिक्षक वेदव्रत सिरमौर एवं जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने बिहान समूह की महिलाओं से चर्चा की। वहां की महिलाओं ने बताया कि सुपेबेड़ा में 26 महिला स्वसहायता समूह है। जिसमें से अलग-अलग समूह द्वारा बकरी पालन, दोना पत्तल, किराना स्टोर, ईट निर्माण सहित अन्य व्यवसाय कर रहे है। प्रत्येक समूह में 10-10 महिलाएं शामिल है। इस दौरान कुछ महिलाओं ने बताया कि शासन एवं बैंक के माध्यम से उन्हें अनुदान में राशि लिए है। जिससे समूह से जुडक़र वे अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर परिवार का आर्थिक सशक्तिकरण कर रही है। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं संगठित रहकर विभिन्न प्रकार के कार्य कर रहे है। कलेक्टर ने उन्हें एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही गांव में स्वच्छता के लिए व्यापक जागरूकता लाने को कहा। जिससे कि गांव स्वच्छ एवं सुंदर दिखे तथा मौसमी बीमारियां फैल न सके। इसके लिए गांव के गलियों एवं सडक़ों के आसपास अनावश्यक रूप से कचरा फैलाते है, उस पर भी रोक लगाने को कहा। उन्होंने बिहान की दीदियों से अपील की कि वे ग्रामीणों को समझाईश दे कि घरों के कचरे बाहर न फेंके। इससे गंदगी फैलती है और लोग बिमार होते है। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को समझाईश दे कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण न करे। इसके लिए सभी को व्यवहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक घरों में किचन गार्डन बनाने को कहा। अपने बच्चों को शुरू से ही अच्छे संस्कार दे, जिससे वे बड़े होकर वे देश के अच्छे नागरिक बन सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts