छत्तीसगढ़रायपुर

पुलिस कमीशनरेट (उतर जोन) के जागरूकता अभियान संवाद से समाधान सफलतापूर्वक संपन्न

रायपुर (विश्व परिवार)। भनपुरी के छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ़ इंडस्ट्रीज़ जो लगभग साठ साल पुरानी पंजीकृत लघु एवं मध्यम उद्योगपतियों की संस्था है एवं आलू प्याज़ आढ़तिया संघ द्वारा सीएफ़आई के ऑडिटोरियम हॉल मे संवाद से समाधान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम मे पुलिस अधिकारी डीसीपी(नार्थ जोन) मयंक गुर्जर, एसीपी (उरला) पूर्णिमा लांबा,प्रोविजनल डीएसपी अमित कोसमा,खमतराई टीआई राजेश सिंह एवं उरला थाना टीआई रोहित मालेकर उपस्थित थे।सीएफ़आई के अध्यक्ष शंकर बजाज ने सभी अधिकारिगण, उद्योगपति एवं व्यापारियों का समारोह मे स्वागत किया।डीसीपी ( नार्थ जोन)मयंक गुर्जर ने बताया कि कैसे नया कमीशनरेट कमिश्नर संजीव शुक्ला के नेतृत्व मे काम कर रहा है।डीसीपी (उतर जोन) मयंक गुर्जर ने बहुत ही सरल शब्दों मे समझाया कि कैसे हम अपने दैनिक व्यवहार मे अनुशासित होकर सुरक्षा के साथ बिना भय के उद्योग चला सकते है।उन्होंने सीसीटीवी कैमरो का व्यवस्थित इंस्टालेशन पर प्रकाश डाला।पुलिस कैसे आम नागरिक की मदद करती है और उद्योगपति और पुलिस प्रशासन आपसी सामंजस्य से कैसे काम कर सकते है का सिलसिलेवार विवरण दिया। एसीपी (उरला)पूर्णिमा लांबा ने नये कमीशनरेट व्यवस्था और उसकी ज़रूरतों पर प्रकाश डाला ।टीआई खमतराई राजेश सिंह ने कहा की भनपुरीं,ख़मतराई औद्योगिक इलाक़ा है और पुलिस हमेशा प्रयासरत होती है कि क़ानून व्यवस्था का पालन हो एवं उद्योगपति,व्यापारी सुकून से अपना व्यापार कर सके।खुले मंच पर सभी उद्योगपति एवं व्यापारियों ने अपनी बात रखी।अधिकारियों ने कहा की पुलिस व्यापारिओ की हर संभव मदद करेगी।आलूप्याज़ व्यापारी संघ,भनपुरीं,ख़मतराई एवं आसपास के उद्योगपति व्यापारी भाई,विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों,फेडरेशन के सदस्यों एवं व्यापारी वर्ग के लगभग दो सौ लोग समारोह मे उपस्थित थे।फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष,पूरी कार्यकारिणी, कार्यक्रम के सफ़लतार्थ प्रयासरत थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts